दो सप्ताह पहले तीन दिन तक इंद्र देवता प्रसन्न थे। इतनी बारिश हुई थी कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पानी-पानी हो गया था। शुक्रवार की देर रात से मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भोर तक होती रही। सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद बादल हल्‍के हो गए तो धूप भी निकली। बादलों और सूर्य में लुकाछिपी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम हो सकता है। रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। अगर कम वायु दाब बन रहा तो लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान नहीं करेगी।

पिछले तीन दिनों से तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। दिन में कई बार बादल आते मगर हवा चलने पर उड़ जाते हैं। अब उत्तर भारत में कई जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है तो उसका असर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जैसे जिलों में अच्छी बारिश हुई थी। प्रयागराज में सूरज देवता तप रहे थे। उनकी तपन को रात से राहत मिल गई है। बारिश से कुछ घंटों के लिए उमस से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां-जहां अच्छी बारिश होने की भी सूचना है पिछले दिनों तक बारिश हुई थी तो धान समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ था। मत्स्य पालन करने वालों की कसर ही टूट गई थी। अधिक बारिश होने पर उनके तालाब की मछलियां बह गई थीं। कई जगह तो तालाब में बाहर की भी मछली आ गई थी। मौसम बदलने पर धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव हो रहा था। शनिवार से लोगों को फिर राहत मिल सकती है। क्योंकि उमस बढ़ने पर लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा था। आज का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23.8 डिग्री


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने