**डॉक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ**
*अजय सिन्हा बने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल के उत्तर प्रदेश प्रमुख*

श्री कृष्णजन्म भूमि मुक्तिदल दल का उत्तर प्रदेश प्रमुख बनाने के लिए कृष्णजन्म भूमि मुक्तिदल दल के राष्ट्र प्रमुख तथा श्री कृष्ण जन्म भूमि के पछकार श्री राजेश मणि त्रिपाठी जी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ तथा पूर्ण विस्वास दिलाता हूँ कि हिन्दू धर्म के उत्थान व श्री कृष्णजन्म भूमि मुक्ति के लिए सदा संघर्ष करता रहूंगा मैं 6 दिसम्बर के कार्यक्रम श्री कृष्णजन्म भूमि काशी विश्वनाथ मुक्ति संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कटिसंकल्पित हूँ!!

अजय सिन्हा जी को श्री कृष्णजन्म भूमि मुक्तिदल दल प्रदेश प्रमुख बनाये जाने पर श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ सहित कई हिंदू संगठनों ने बधाई दी!
 
इसी के साथ उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय सिन्हा ने कहा,
मैं श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए दृढ़ संकल्पित हूं तथा कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त करा कर ही चैन से बैठूंगा यह सत्य है कि भगवान श्री कृष्ण से बड़ा जज भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा वकील भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा पैरोकार कोई नहीं है हम सभी निमित्त मात्र है!
हमे हमेसा भगवान श्री कृष्ण के उपदेश ताकत देते रहेंगे विजय हमेशा उसकी होती है जहां ईश्वर है , और ईश्वर हमेशा वहीं है, जहां सत्य है इसलिए सत्य का साथ कभी न छोड़ें। अंतत: सत्य की ही जीत होती है। सत्य के लिए जो करना पड़े करो। जिंदगी एक उत्सव है, संघर्ष नहीं। लेकिन जीवन के कुछ मोर्चों पर व्यक्ति को लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जो व्यक्ति लड़ना नहीं जानता, युद्ध उसी पर थोपा जाएगा या उसको सबसे पहले मारा जाएगा। महाभारत में पांडवों को यह बात श्रीकृष्ण ने अच्‍छे से सिखाई थी। पांडव अपने बंधु-बांधवों से लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन श्रीकृष्ण ने समझाया कि जब किसी मसले का हल शांतिपूर्ण तरीके से नहीं होता, तो फिर युद्ध ही एकमात्र विकल्प बच जाता है। कायर लोग युद्ध से पीछे हटते हैं।

अब जरूरत उस अधूरे श्लोक को पूरा करने का 
अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च: l”

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने