अम्बेडकर नगर÷भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अंबेडकर नगर द्वारा भाजपा के आधार पुरुष महामानव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आगामी 25 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम जनपद के मूल निवासी प्रसिद्ध ओजस्वी कवि एवं भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक अभय निर्भीक के संयोजन में आयोजित है।कवि अभय निर्भीक ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री/क्षेत्रीय प्रभारी अमरपाल मौर्य होंगे।आमंत्रित कवियों में अयोध्या के जमुना प्रसाद उपाध्याय,देवास के शशिकांत यादव,बाराबंकी के गजेंद्र प्रियांशु,इंदौर के अमन अक्षर और जबलपुर के मणिका दुबे के काव्य पाठ का आनंद श्रोता गण को प्राप्त होगा।इसके साथ ही इस आयोजन में विशेष रूप से अंबेडकर नगर के 30 कलाकारों एवं साहित्यकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।कार्यक्रम से जुड़े सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सौरभ शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम शहजादपुर के मयूर रिसोर्ट में शाम 6:00 बजे से शुरू होगा।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने