अम्बेडकर नगर÷ देश और समाज पर आने वाले हर मुश्किल समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तन मन धन से सेवा और सहयोग करने में अपने को समर्पित कर देते हैं।देश को समृद्धिशाली और समाज को सक्षम बनाने में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी को जिस प्रकार से कुशल रणनीति बना कर नियंत्रित किया गया है उसके लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्य मंत्री जी की जितनी भी सराहना किया जाए वह कम है।
        उक्त विचार प्रदेश के विधि न्याय और कानून मंत्री/ प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा अंबेडकर नगर के जिला पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष गण की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगा कर जिस प्रकार से कोरोना बीमारी से पीड़ित परिवारों की सेवा किया है उसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी,कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि इन विपक्षी दलों ने जनता को कोरोना वैक्सीन के विषय में भ्रमित कर उनको बहुत नुकसान पहुंचाया है।विपक्षी पार्टियों ने किसी भी प्रकार से जनता को सहयोग नहीं किया केवल राजनीति ही करते रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा अंबेडकर नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई ब्लॉकों में प्रमुख पद पर विजय श्री प्राप्त करेगी।
         वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने और पीड़ित परिवारों के लिए जिस साहस और समर्पण भाव से उनके बीच में जा कर सेवा कार्य किया है उसके लिए बधाई ज्ञापित करता हूं।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठनिक ढांचा को चुस्त दुरुस्त करने का आवाहन किया।
        बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज़,मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद,इंद्रेश निषाद, दिलीप पटेल देव,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल,मण्डल प्रभारी डाक्टर रजनीश सिंह,के के मिश्रा,बच्चू लाल भारती,विनोद सिंह,मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्र,गौरव श्रीवास्तव,राजा राम मौर्य,महेन्द्र प्रताप वर्मा,दिलीप तिवारी,रवि सिंह चौहान,भगवान पाण्डेय,आंनद श्रीवास्तव शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने