आजमगढ़ में बरदह क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश में तीन लोगों को गोली मार दी गई। वारदात में महिला की मौत हो गई और एक युवती घायल है। तलवार लगने से एक युवक घायल है। दोनों को डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। असलहा से लैस आधा दर्जन लोगों ने हमला किया था। घटना की जानकारी होने पर सीओ लालगंज सहित अन्य पुलिस गांव में पहुंच कर जांच में जुटी है।
बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी 30 वर्षीया पूनम राजभर पत्नी प्रमोद राजभर का गांव के दूसरे पक्ष से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। चार दिन पूर्व दोनो पक्ष में विवाद हुआ था। चुनाव की मतगणना होने के बाद पूनम का पक्ष चुनाव हार गया था। मंगलवार की शाम पूनम अपने परिवार के साथ घर पर थी। इसी दौरान विपक्ष के पांच छह लोगों ने असलहा व तलवार से हमला कर दिया।
घर पर पहुंचते ही फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से पूनम की मौके पर मौत हो गई। गले में गोली लगने से 20 वर्षीया प्रीति पुत्री बुझारत राजभर व तलवार से चोट लगने से 22 वर्षीय रंजीत पुत्र शिवकुमार राजभर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनो की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ लालगंज मनोज रंघुवंशी, बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार के साथ कई थाना की फोर्स गांव में पहुंची। घटना के बाद से आरोपी फरार है पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know