अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रति समर्पण भाव से सेवा करना अपना परम धर्म समझ कर कार्य करते हैं।सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत शनिवार को केन्द्र सरकार के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में 7 वर्ष के शासन काल को पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित राम नगर,जलालपुर और जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।
        रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि रक्त की कमी से किसी को भी अपनी जान ना गंवाना पड़े।डाक्टर त्रिपाठी ने कहा कि रक्त शरीर के जीवित रहने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशलता पूर्वक 7 वर्ष के कार्यकाल को पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को सुरक्षित और समृद्धिशाली बनाने में सफल भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी देश हित के प्रति अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को समर्पित कर सेवा कार्य कर रही है।
        भाजपा की सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर मनोज शुक्ला वा वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक ए.एम. त्रिपाठी के देखरेख में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दूबे, बलदेव सिंह,शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,संजय प्रजापति,अमन तिवारी,अंकुर त्रिपाठी,शिवम अग्रहरि,अरविन्द यादव,अतुल सिंह शामिल रहे। उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रोहित चौधरी,मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह, पंकज वर्मा, संजीव सिंह,वैभव द्विवेदी,अतुल वर्मा,अभिषेक शुक्ला उपस्थित रहे।
     जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय राम नगर की रक्तदान शिविर डाक्टर रवि विक्रम,प्रयोग शाला सहायक वीरेंद्र सिंह वा मधुसूदन यादव की देख रेख वा अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित सुंदरम सिंह,गौरव सिंह,अनिल सिंह,दुर्गेश तिवारी,शौर्य प्रताप सिंह,प्रशान्त पाण्डेय ने रक्तदान किया।महिला चिकित्सालय जलालपुर में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष शत्रुघन सोनी के नेतृत्व में जरूरतमंदो के लिए आशाराम पाल,राकेश शर्मा सहित अन्य ने व भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के अध्यक्षता में अश्वनी कुमार, मौसम गुप्ता, सुमित सिंह , दीपू सोनकर , रक्तदान किया । इस मौके पर आशीष सोनी भाजपा नगर मंत्री , रोशन सोनकर भाजपा नगर मंत्री , आदि मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने