NCR News:वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी इलाके में यूके नर्सिंग होम में आग लग गई। बीती रात हुई इस घटना के बाद आग अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में धुंआ भर गया। मरीजों की जान पर बन आई। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची।दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया रात करीब 11.00 बजे इस घटना की सूचना मिली। बताया गया एम-1 विकासपुरी यूके नर्सिंग होम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में 50 स्टाफ और 31 मरीज थे। करीब 30 दमकल कर्मियों को आग के काम पर लगाया गया। एक ग्रुप आग को काबू कर रहा था, दूसरा मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल रहा था। 17 कोविड पॉजिटिव मरीज को निकालना बड़ी चुनौती थी। दमकल कर्मियों ने अस्पताल के शीशे तोड़ दिए, ताकि धुंआ बाहर निकल सके।इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर बनी आईसीयू से छह मरीजों को निकाला गया। इनमें दो मरीजों को एंबुलेंस की मदद से कालरा अस्पताल शिफ्ट किया गया। गया। आग पर 45 मिनट में ही काबू पा लिया गया था। हालांकि धुंआ की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत हो आई। पुलिस के मुताबिक नर्सिम होम के सभी मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। आग शॉट सर्किट के कारण लगी थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने