जलालपुर अम्बेडकर नगर ।
अंबेडकर नगर जिले के विधानसभा जलालपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामगढ़ निवासी विधायक सपा सुभाष राय के पिता के आज निधन हो गया । विधायक सुभाष राय के पिता के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शोक प्रकट करने के लिए बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व आम नागरिक पहुंच गए। जिनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए सपा , भाजपा पार्टी व अन्य सभी पार्टी के नेता शामिल हुए । जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष राम शकल यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी । इस मौके पर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व विधायक कुंवर अरुण, धर्मराज यादव, राजीतराम यादव , मुहजीब अहमद सोनू , सोनू यादव ब्लॉक अध्यक्ष भियांव , राहुल यादव , भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनू सिंह , भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता , भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिदर्शन राजभर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजय सिंह रवि, भाजपा नेता केके मिश्र , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश सिंह , नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र , अनुज सोनकर अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष , आदि सभी सपा , भाजपा व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने