मथुरा || भारतीय ब्राह्मण हितकारी सेवा समिति महासभा रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा समाजसेवी कुलदीप शास्त्री को मथुरा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया l कुलदीप शास्त्री के मनोनीत होने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में कृष्णा विहार बीएसए कॉलेज रोड मथुरा पर जोशीला स्वागत किया गया l स्वागत के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारी टीम से लोग अनेकों अनेकों संगठन में काम कर रहे हैं और अच्छे-अच्छे उनको दायित्व दिए जा रहे हैं क्योंकि कुलदीप शास्त्री वर्तमान में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति में महानगर कोषाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं आज उन्हें ब्राह्मण महासभा में मथुरा का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर हमारी टीम के लिए गौरव की बात है साथ ही उन्होंने टीम की तरफ से फूल माला दुपट्टा पहनाकर मिष्ठान खिलाते हुए बधाई देने के साथ दबे कुचले गरीब लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया गया l इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री ने कहा कि हमारा मूल उद्देश्य समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ समाज के उत्थान के लिए काम करना है उसी उद्देश्य को लेकर आज मैं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बनाया गया हूँ l स्वागत कार्यक्रम में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित जिला उपाध्यक्ष शिवम अग्निहोत्री संजय शर्मा पिपरिया राज नारायण गौड़ आदि मुख्य रूप से शामिल हुए l                                       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने