उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत उतरौला ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम अलिफ जोत में वर्षों से गन्दगी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्राम वासी और ग्रामीणों के लिए गम्भीर संकट बन चुका है। उतरौला में स्थित मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इण्टर कॉलेज के समीप में स्थित इस गांव में लम्बे समय से कूड़ा-कचरे और भीषण गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है, जिससेग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है। कि उन्होंने सैकड़ों बार ग्राम प्रधान कुर्बान अली से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की,लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता ही गया। गन्दगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है।गांव में अस्थायी रूप से रहने वाले शिक्षक व कारोबारी भी इस दुर्दशा से परेशान हैं। फजल ए रहमानिया इण्टर कालेज पचपेड़वा के अध्यापक अबुल क़ाज़िम के दरवाज़े पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे काफी दुर्गन्ध फैल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान केवल औपचारिकता निभाते हुए अपने सफ़ेदपोशाक में निकल जाते हैं, लेकिन साफ सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। कई बार विकास खण्ड अधिकारी से भी कई बार शिकायत भी की गई, परन्तु प्रशासनिक स्तर पर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। गन्दगी से उठती दुर्गन्ध इतनी तीव्र है, कि लोगों को उल्टी तक होने लगती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक बहुत ही चिंतित में पड़े हुए हैं, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं का आवागम के दौरान नाक पर रुमाल रखकर चलना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि गांव में वर्षों से कोई साफ़ सफा ई भी कर्मी तैनात नहीं है।मजबूर होकर ग्रामीणों ने कई बार निजी सफाई कर्मियों को रखकर साफ़ सफाई कराई है।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान के द्वारा यह कह दिया गया है, कि उक्त क्षेत्र से उन्हें वोट नहीं मिले,इसलिए वहां पर काम कराने में कोई रुचि नहीं है। ऐसे मेंअब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या विका स कार्य वोट के आधार पर होंगे, या सभी नाग रिकों के लिए समान रूप से किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने जिला प्रशा सन से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थाई रूप से साफ सफाई व्यवस्था सुनि श्चित कराने की मांग की है।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने