बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगरवासियों से महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह पुनरीक्षण कार्य मुख्य रूप से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हेतु किया जा रहा है,ताकि योग्य मतदाताओं का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में सम्मिलित रहे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अलग से किया जाएगा। इसलिए वर्तमान में चल रहे विशेष पुनरीक्षण में नगर के मतदाताओं को अपने नाम नगर की मतदाता सूची से हटवाने या स्थानांतरण कराने की आवश्यकता नहीं है।
चेयरमैन डॉ. धीरू ने नगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे बिना किसी भ्रम में आए नगर की मतदाता सूची में अपने नाम को यथावत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है और सही मतदाता सूची से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी योग्य नागरिक निर्धारित तिथियों पर चल रहे पुनरीक्षण शिविरों में पहुँचकर अपने विवरण का मिलान अवश्य कराएं।
    नगर पालिका परिषद द्वारा भी इस अभियान में नागरिकों की सहायता हेतु पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने