अनुराग श्रीवास्तव हिन्दी संवाद न्यूज (दिल से हिन्दी)
अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के भरहूपुर सुल्हनतारा गांव में रक्षा फाउंडेशन द्वारा मानवता और सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल पेश की गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था की ओर से असहाय वृद्ध महिलाओं, बुजुर्ग पुरुषों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत गांव के 50 से अधिक महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
इस अवसर पर बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई, जिनमें जैकेट एवं मफलर का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखकर ग्रामीणों ने संस्था के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अंकुर वर्मा, उपाध्यक्ष विपुल वर्मा, संस्थापक सदस्य श्याम सुंदर वर्मा, रामकेवल राजभर, नीरज राजभर, महेंद्र प्रताप पटेल, संदीप वर्मा सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know