भारत दिल्ली के मंच पर औरैया के प्रगतिशील जैविक किसान जितेन्द्र कुमार को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025
कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं देशी तकनीक से बासमती धान उत्पादन में शानदार उपलब्धि के चलते पहली बार राष्ट्रीय मंच पर हुए सम्मान से जिले में खुशी की लहर।
औरैया // जिले के पुर्वा हृदय ग्राम पंचायत पिपरौली शिव के प्रख्यात प्रेरणादायक प्रगतिशील किसान जितेन्द्र कुमार ने पूरे देश में औरैया जनपद का नाम रोशन कर दिया है भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान केंद्र (ICAR-IARI) पूसा नई दिल्ली में आयोजित विशाल अंतरराष्ट्रीय कृषि महोत्सव में उन्हें उत्कृष्ट कृषक सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें जीवामृत के प्रयोग से जैविक तरीके से बासमती धान में उत्कृष्ट उत्पादन आधुनिक के साथ देशी तकनीक और जैविक कल्चर में जीवामृत के सही तरीके प्रभावी उपयोग और खेती में नित्य नए प्रयोगों के लिए प्रदान किया गया।
इस भव्य आयोजन में देश विदेश से आए लाखों किसान एवं कृषि वैज्ञानिक और विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे सभी की उपस्थिति में जितेन्द्र कुमार का नाम सम्मान सूची में शामिल होना जिले के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण रहा।
जितेन्द्र कुमार को राष्ट्रीय किसान सम्मान मिलना उनकी अथक मेहनत, दूरदर्शिता और जैविक खेती में उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है उनकी तकनीक आधारित खेती की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कृषि जगत के विशेषज्ञों ने उन्हें युवा किसानों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया और देश को आगे ले जानें वाला बताया।
◼ 10 एकड़ में जैविक तरीके से आधुनिक धान की खेती करके जिले में बनाई एक नई पहचान।
जिले के जैविक किसान जितेन्द्र कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की खबर से जिले में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई किसान संगठनों, कृषि विभाग और ग्रामीणों ने इसे औरैया इतिहास की सबसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया स्थानीय किसानों का कहना है कि जितेन्द्र कुमार ने अपनी स्वयं की मेहनत शोध और तकनीकी खेती के माध्यम से साबित कर दिया है कि सही दिशा में प्रयास किया जाए तो खेती सिर्फ व्यवसाय नहीं बल्कि राष्ट्रीय सम्मान का आधार भी बन सकती है जितेन्द्र कुमार की इस उपलब्धि ने जिले को कृषि क्षेत्र में देशभर में अलग पहचान दिलाई है कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे युवा किसान ही भारत की कृषि को भविष्य की दिशा दिखा रहे हैं।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
भारत
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know