उतरौला बलरामपुर -डुमरियागंज मार्ग पर रात्रि लगभग दो बजे छीतरपारा गांव के ही दो लोगों को अज्ञात वाहनों ने रौंद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में शेष राम पुत्र मानिक राम की मौके पर ही मौत हो गई। और झगरु पुत्र मतई गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्राम छीतर पारा गांव में झगरु की पुत्री का विवाह था, जिसमें वैवाहिक रस्म में प्रयोग होने वाला लकड़ी का पीढ़ा लाना भूल गए थे। उसी को लाने के लिए झगरु ने पिड़िया में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले गांव के शेषराम को अपने मोटर साइकिल पर बैठाकर पीढ़ा लाने के लिए निकले थे, उसी दौरान अज्ञात वाहन गांव के सामने सड़क पर दोनों को रौंदते हुए निकल गई। एक घंटा बीतने के बाद दोनों नहीं लौटे तो परिवारजन खोजने के लिए निकल पड़े, तो देखा कि शेष राम मृत्यु अवस्था में और झगरु घायल अवस्था में पड़े मिले। घायल को बस्ती में स्थित एक निजी अस्प ताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्र ने बताया कि इसके लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know