बलरामपुर - सदर विधानसभा बलरामपुर में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी समृति अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी रहे। सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविन्द सोनकर, जिला पंचायत सदस्य राकेश पासवान, संजय शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, लकी गिरी,  प्रधान संघ अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरूण सिंह, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, सूरज सोनकर मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा झूमा सिंह, पूर्व जिला महामंत्री वंदना पासवान, विजय त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, महेश मिश्रा, बाबू मिश्रा, अनूप मिश्रा,सियानंद वर्मा, राकेश गुप्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।  कार्यक्रम के पूर्व अहिल्याबाई बाई होल्कर के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर ने देश ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोने का कार्य किया। उन्होंने अपने जीवन में देशभर में हजारों मंदिरों का, घाटों का और विश्रामालय का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कराया, 29 वर्ष की आयु में पति की मृत्यु होने के पश्चात उन्होंने सती प्रथा का विरोध किया, 11 दिसंबर 1767 को राज्याभिषेक के बाद  अहिल्याबाई ने होलकर समाज की संपत्तियों को भगवान शिव को अर्पित किया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। इनमें गुजरात का सोमनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और बद्री केदारनाथ धाम प्रमुख हैं। विशेष रूप से 1776 में औरंगजेब द्वारा नष्ट किए गए काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण और 1785 में बद्री-केदारनाथ धाम में पूजन व्यवस्था की स्थापना उनकी प्रमुख उपलब्धियां रहीं। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित है उन्होंने विषमता परिस्थितियों में सत्ता संभालते हुए कुशलता पूर्वक अनेक सेवा के कार्य किया उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने देश की महान विभूतियों को इतिहास के पन्नों से गायब कर दिया आज भाजपा सरकार  ऐसे महान विभूतियों को सम्मान देने का कार्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने आये हुए सभी अतिथियों और ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन का समापन किया।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने