मत्स्य विकास को गति प्रदान करने के लिये राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के गठन पर विचार किया जायेगा
मत्स्य पालको को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अर्न्तगत सोलर पम्प दिलाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाये--डॉ संजय कुमार निषाद
लखनऊ : 17 फरवरी, 2025
उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में आज यहां एनेक्सी सचिवालय में प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने के लिये मत्स्य विकास विभाग के योगदान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी के सलाहकार अवनीश अवस्थी एवं के0वी0 राजू उपस्थित रहे। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर मंत्री जी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।
मत्स्य मंत्री ने कहा कि राज्य में मत्स्य विकास को गति प्रदान करने के लिये एक राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के गठन पर विचार किया जायेगा। मत्स्य पालकों को भी कृषि का दर्जा प्राप्त होने के बाद
कृषि की दरों पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाये। प्रदेश में वाटर बाडीज के आँकड़े रिमोट सेंसिंग की तकनीक से सेंट्रल इन्लैंड फिशरीज रिसर्च इन्स्टीट्यूट कलकत्ता एवं यू0पी0 डास्प के माध्यम से एकत्र किये जायेगे। अनुपयुक्त वाटर बाडीज को पुनर्विकसित करते हुए मत्स्य उत्पादन एवं मत्स्य उत्पादकता को बढ़ाया जाये। मत्स्य पालको को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अर्न्तगत सोलर पम्प दिलाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाये। विभाग में जितने भी पद रिक्त है, उन्हें समयबद्व ढं़ग से प्राथमिकता पर भरा जाये।
बैठक में डेलायट के प्रतिनिधि विकास गुलिया द्वारा मत्स्य विकास से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य उत्पादन में प्रदेश में 26 प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गयी। वर्ष 2020-21 में प्रदेश में जहाँ केवल 11 हजार करोड़ रूपये का मत्स्य उत्पादन होता था, वह वर्ष 2023-24 में 19 हजार करोड़ रूपये पर पहुँच गया। वर्ष 2024-25 में इसके 21 हजार करोड़ रूपये के पार कर जाने का लक्ष्य है। गोरखपुर एवं मथुरा में सेन्टर फार एक्सीलसें के रूप में 02 इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क विकसित किये जायेंगे। मुरादाबाद में 01 स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।
बैठक में मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव के0 रविन्द्र नायक, महानिदेशक, राजेश प्रकाश एवं निदेशक एन0एस0 रहमानी भी सम्मिलित रहे।
सम्पर्क सूत्र- निधि वर्मा
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know