गोण्डा /31 जनवरी 2025 को प्रातः 4.20 बजे भाजपा बलरामपुर के वरिष्ठ नेता व गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा बलरामपुर के जिला संयोजक राम कृपाल शुक्ल के पूज्य पिता भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी व नाना ज़ी देशमुख के राजनैतिक सहयोगी रहे जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता , पूर्व मान्यता प्राप्त तहसील संघचालक राम बनारस शुक्ल का स्वर्गवास हो गया।
जिनका अन्तिम संस्कार कल अपरान्ह 2 बजे उनके पैत्रिक ग्राम पोखरा, शुक्ल (परसौरा महेशपुर) ब्लाक ईटीयाथोक में सम्पन्न हुआ ।
राम बनारस शुक्ल जी की मृत्यु पर गोण्डा भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, मंत्री भारत सरकार कीर्ति वर्धन सिंह, भाजपा आईटी शशांक मिश्रा, भाजपा कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, किसान मोर्चा के विद्याभूषण द्विवेदी, बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिँह, विधायक पलटूराम, विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, डी पी सिँह बैस सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know