जे.ई.ई. एडवान्स में सी.एम.एस. के 43 छात्र चयनित,

श्रेयांश चतुर्वेदी की रैंक 1103

लखनऊ, 9 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 43 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र श्रेयांस चतुर्वेदी ने ऑल इण्डिया 1103 रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 14 सी.एम.एस. छात्रों ने 5,000 से नीचे एवं 24 छात्रों ने 10,000 से कम ऑल इण्डिया रैंक अर्जित की है। इस प्रकार, कुल 43 सी.एम.एस. छात्रों ने 24000 से नीचे की ऑल इण्डिया रैंक अर्जित की है। अब ये मेधावी छात्र आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रूड़की, आई.आई.टी. खड्गपुर जैसे देश के अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे। 

सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिनके अथक परिश्रम की बदौलत सी.एम.एस. छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में 10,0000 से कम ऑल इण्डिया रैंक अर्जित करने वाले 24 सी.एम.एस. छात्रों में श्रेयांश चतुर्वेदी, तनिष्क सोनकर, गौरव वर्मा, स्वप्निल सिंह, अनिकेश अग्रवाल, मधुरम वत्सल, किंजल सिंह, आदेश विक्रम, रमन वत्सल मिश्रा, पुष्कर अवस्थी, यशार्थ सेंगर, अमोघ अनंत, उमंग वर्मा, शशांक रंजन, पार्थ अग्रवाल, वैभव वर्मा, कृष्ण अग्रवाल, अनंत त्रिपाठी, अक्षिता सिंह, तन्मय सिंह, गौरव गुप्ता, अर्णव त्रिपाठी, दक्ष गोगना एवं आशी श्रीवास्तव शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। 

श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।

 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने