राजकुमार गुप्ता
मथुरा। महानगर में अभी तक डस्टबिन के रंग कूडे के प्रकार के आधार पर थे लेकिन अब कूडा उठाने आने वाले वाहनों के रंग भी अलग होंगे। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा कूड़ा कलैक्शन कार्य के अतिरिक्त तकनीकि क्षेत्र में अभिनव प्रयास किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत संस्था द्वारा मोबाइल एप तैयार किया जायेगा। एप पर कूड़ा कलैक्शन वाहनों के रूट एवं समय निर्धारित होंगे। एप पर नगर निगम मथुरा वृन्दावन के स्थानीय निवासी कूड़ा कलैक्शन वाहन की वर्तमान स्थिति तद्समय ही देख सकेंगे। एप्प के माध्यम से निवासीगण कूड़ा कलैक्शन शिकायत एवं फीडबैक भी पंजीकृत कर सकते हैं। साथ साथ संस्था द्वारा जनसहभागिता करते हुये लोगों को कूड़े के पृथक्कीकरण एवं रख रखाव तथा होम कम्पोस्टिक आदि तकनीकों से अवगत कराया जायेगा। संस्था द्वारा निर्माण एवं विध्वंस कचरे को एकत्रित करने हेतु अलग से वाहनों की व्यवस्था की गयी है, जो कि पीले रंग से पेंट होंगे। इसके साथ-साथ एक अभिनव प्रयास यह भी किया जायेगा कि घरों एवं मंदिरों से निकलने वाली पूजा की सामग्री आदि को पृथक से कलैक्ट किया जायेगा। नगर निगम मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के सभी 70 वार्ड मथुरा तथा वृन्दावन के विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होने वाले कूड़े के कलैक्शन एवं ट्रांसर्पोटेशन का कार्य शत प्रतिशत रूप से किये जाने हेतु नेचर ग्रीन एण्ड टूल्स का चयन किया गया है। चयनित फर्म द्वारा सभी 70 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन, विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन एकत्रित होने वाले कूड़े का कलैक्शन एवं ट्रांसर्पोटेशन का कार्य किया जाना है। कार्य का शुभारम्भ महापौर द्वारा नगर निगम के पार्षदो एवं नगर निगम मथुरा वृन्दावन के अधिकारीयों की उपस्थिति में डोर टू डोर वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। महापौर ने शुभारम्भ अवसर पर कहा कि इस कार्य के शुरू होने से नगर निगम मथुरा वृन्दावन में शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य सुनिश्चित होगा। भविष्य में अधिक संख्या कूड़ा जनित होने की प्रवल सम्भावना है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने