राजकुमार गुप्ता
मथुरा, वृंदावन ,बरसाना , नंदगांव गोवर्धन,बल्देव सहित पूरे ब्रज मंडल इन दिनों होली का जश्न चल रहा है, दूर-दराज एवं अनेकों राज्यों से दर्शनार्थी ब्रजभूमि में पधार रहे हैं, होली का त्योहार भी नजदीक है, इसलिए ग्राहक भी बाजारों में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इस कारण जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहीं कस्बा छाता के प्रमुख गोवर्धन चौराहा, बरसाना चौराहे पर दोपहर में वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
जाम में  दुपहिया ,चार पहिया वाहन घंटों तक फंसे रहे, जाम के कारण रोडवेज, फायर ब्रिगेड ,एम्बुलेंस तक को निकालने का रास्ता तक नहीं मिल पाया।
 वही स्थानीय निवासी  सतीश चन्द्र बघेल, गोविंद सिंह, ने  बताया कि आए दिन गोवर्धन चौराहा, बरसाना चौराहा पर जाम लगा रहता है, ट्रक एवं ओवरलोड वाहन के कारण यह जाम लग जाता है, वाहन स्वामी अपने वाहनों आढ़ा तिरछा कर देते हैं,त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए प्रमुख जगहों पर जाम ना लगे, मथुरा पुलिस द्वारा कंट्रोल करने के लिए ना तो यहां पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है, और ना ही स्थानीय लोकल पुलिस द्वारा यहां पर कोई व्यवस्था की जाती है, इस समस्या से सभी लोग परेशान हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने