उतरौला बलरामपुर
*रोज़ा रखने से क्या क्या फायदे हैं*




 पूरे देश भर में रमजान की रौनक रहती है। सभी मुसलमान रोजे-नमाज से ही अल्लाह को राजी करने में लगे हुए हैं। लेकिन रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने से सिर्फ इबादत ही नहीं होती,बल्कि इससे सेहत को भी कई फायदे पहुंचते हैं। यही कारण है, कि रमजान के अलावा भी कई मुस्लिम और गैर मुस्लिम लोग मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रोजा या व्रत रखते है।


*आइए जानते हैं कि रमजान में रोज़ा रखने से सेहत को किस तरह फायदा पहुंचता है।*

*रोज़ा रखने से नशे की लत व बुरी आदतों से छुटकारा मिलता है*


डाक्टर नजर मोहम्मद खान ने बताया कि बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए रमजान सबसे अच्छा समय होता है। रोजे रखने के बाद व्यक्ति धूम्रपान, तंबाकू, मीठी चीजों के सेवन से सुरक्षित रहता है। धूम्रपान,अल्कोहल और तंबाकू की लत को दूर करने के लिए रमजान सबसे अच्छा समय है।


*इससे वजन कम होता है*


मोटापा से आज कल अधिकतर लोगों की समस्या बनी रहती है। लेकिन आप रोजा रखकर बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। खाली पेट रहने या कम मात्रा में खाने से शरीर की सूजन कम होती है। ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है और वजन भी कम होता है। रोज़ा (फास्ट) करने से शरीर की कोशिकाओं पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
*कोलेस्ट्रोल कम कैसे होता है* 
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि रमजान के रोजे रखने से वजन कम होने के साथ-साथ शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है। कोलेस्ट्रोल कम होने से दिल सेहतमंद रहता है। साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।


*मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है* 



रोजे के दौरान दिन भर भूखे प्यासे रहने से मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इससे खाने के साथ ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स शरीर को मिलते हैं। रमजान में लंबे समय तक भूखे रहने के बाद देर शाम खाने से शरीर में एडीपोनेशिन (Adiponectin) हार्मोन बनता है, ये शरीर को ज्यादा न्यूट्रिएंट्स एब्जोर्ब करने में मदद करता है।


*रोज़ा खोलते समय खजूर है जरूरी*


रमजान में खजूर का खास महत्व होता है। इस्लाम में रोजा खोलने के लिए खजूर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। खजूर खाने से सेहत को भी बहुत फायदा होता है। खजूर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। खजूर में मौजूद फाइबर से डाइजेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी भी पाया जाता है,जो सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने