संवाददाता रणजीत जीनगर

जोधपुर:- भारत स्काउट व गाइड से रोवर स्काउट जयेश्वर प्रजापत का चयन जापान में होने वाले जापान-पूर्वी एशिया नेटवर्क ऑफ़ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथ्स (जेनेसिस) में हुआ है। सी. ओ. स्काउट जोधपुर छतर सिंह पीडियार ने बताया की इस उच्च स्तरीय प्रोग्राम को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन सेंटर (JICE) द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसका विषय पर्यावरण है और जेनेसिस कार्यक्रम का व्यय - हवाई किराया, विदेशी यात्रा बीमा, स्थानीय आवास, परिवहन, भोजन और प्रवेश शुल्क का वित्तपोषण सरकार द्वारा वहन किया जाएगा । यह प्रोग्राम जापान की राजधानी टोक्यो में 5 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सार्क देशों के सदस्य शामिल होंगे। इसमें वहां पर्यावरण को लेकर विचार विमर्श होगा। 

रोवर लीडर व सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर मंडल बाबु सिंह राजपुरोहित ने बताया की इसमें सार्क के 7 देश जिसमे भारत , बांग्लादेश , श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल और पाकिस्तान देशो के सदस्य अपने देश के पर्यावरण तकनीक, प्रगति व विकास पर अपने-अपने प्रेजेंटेशन देंगे और वहां की कला, संस्कृति, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी अवलोकन करेंगे। भारत से 7 प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे जिसमे से जयेश्वर उत्तर भारत से एकमात्र रोवर स्काउट है जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उच्च स्तरीय सहभागिता के लिए इन्हें स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी सी जैन, राज्य संगठन आयुक्त पूर्ण सिंह शेखावत, संगठन आयुक्त गाइड सुश्री सुयश लोढ़ा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह जी राजपुरोहित, सीओ स्काउट छतर सिंह, सीओ गाइड निशु कंवर, सी ओ स्काउट एलआर शर्मा, सी ओ गाइड गगनदीप कौर, स्थानीय संघ सचिव नारायण सिंह सांखला, रेंजर लीडर मंजू राठौड़, रेंजर लीडर पार्वती दाधीच, रोवर लीडर चेतन पीड़ियार, गाइडर दिव्या व रोवर, रेंजर, आदि ने इन्हें शुभकामनाएं दी। पांच वर्षों से अधिक समय तक रोवर स्काउट रहने और भारत में स्काउटिंग में अपने योगदान के लिए गवर्नर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, जयेश्वर ने जेनेसिस के लिए चुने जाने पर अपना उत्साह और आभार संघठन को व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पूरी अब तक की जीवन यात्रा में समर्थन के लिए अपने शिक्षकों, माता-पिता और दोस्तों को श्रेय दिया।

जेनेसिस एक्सचेंज कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य जापान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी विश्वास और समझ को बढ़ावा देना, भविष्य की दोस्ती और सहयोग के लिए आधार तैयार करना है। इसके अतिरिक्त, इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में नेटवर्क का निर्माण करते हुए जापान की अर्थव्यवस्था, समाज, इतिहास, संस्कृति, राजनीति और राजनयिक संबंधों की समझ को बढ़ावा देना है। 2015 में शुरू की गई जापान-ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथ (जेनेसिस) सार्क-जापान पहल, जापान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बीच लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है। इस समृद्ध अनुभव के लिए भारत, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भूटान सहित सात देशों के युवा प्रतिनिधियों से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम टोक्यो, फुकुशिमा और होक्काइडो सहित जापान के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण विषयों और अनुसंधान पर केंद्रित गतिविधियाँ शामिल होंगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने