दिनांक 19 जनवरी दिन शुक्रवार को "मैं अटल हूं" फिल्म रिलीज होने वाली है। यह अटल बिहारी वाजपेयी के  जीवनी पर आधारित फिल्म है, जो रवि जाधव द्वारा निर्देशित और ऋषि वीरमनु द्वारा लिखित है। इसमें पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। 
                   बलरामपुर जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा द्वारा 20 जनवरी को नगर के टीटू सिनेमा में 58 लोकसभा श्रावस्ती-बलरामपुर क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को यह फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म को देखने हेतु पार्टी स्तर से तथा व्यक्तिगत निमंत्रण दिया जा रहा है। अंजली मिश्रा ने कहा कि "यह मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि मैं समस्त भाजपा पदाधिकारियों के साथ यह फिल्म देखूँ। अटल बाबा का बलरामपुर के प्रति जो स्नेह व समर्पण फिल्म में दिखाया गया है वह भावुक करने वाला है। अपनी आखिरी साँस तक उन्होंने बलरामपुर को अपने हृदय में बनाए रखा था। वर्तमान की युवा पीढ़ी को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए जिससे वे अटल जी के कार्यशैली व राष्ट्रभक्ति को जान सकें।"
                  फिल्म को देखने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म के निर्माता संदीप सिंह का आगमन होना है। तत्पश्चात प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा।

  हिन्दी संवाद न्यूज़ से
  रिपोर्टर वी. संघर्ष
    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने