मुख्यमंत्री ने जनपद महराजगंज में निर्माणाधीन मैरिज हॉल की छत गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
मृतकों के परिजनों को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश
अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश
हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराएं
मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
लखनऊ : 27 दिसम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मैरिज हॉल की छत गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know