अंबेडकर नगर ÷ जिले के प्रभारी मंत्री खेल एवम युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को नगर के न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा की कोर कमेटी,वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी गण के साथ सांगठनिक बैठक कर जिले की समस्याओं पर चर्चा किया।
          भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के संचालन में सम्पन्न हुए बैठक में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री से पी डब्लू डी की खराब सड़कों को ठीक कराने,दूरी पर खुलने वाले धान क्रय केंद्र को नजदीक खोलने,जिला अस्पताल में मरीजों की जांच में देरी,नए धान क्रय केंद्र खोलने,विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही कर मीटर नहीं लगाने,बिना खंभे और तार के विद्युत बिल भेजे जाने और विजिलेंस टीम के शोषण,विद्युत विभाग द्वारा आम जन को प्रताणित किए जाने,नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा बिना सम्पत्ति रजिस्टर एवम पानी सप्लाई किए मनमानी ढंग से गृह कर वसूले जाने और गृह कर नहीं जमा होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की नकल नहीं जारी किए जाने,नगर पालिका टांडा में कर निरीक्षक और अवर अभियंता के कार्यप्राणी पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्या समाधान की बात कही।
          उपरोक्त समस्याओं पर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल होने चले गए।उपरोक्त दोनों बैठकों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधायक अनीता कमल,सुभाष राय,संजू देवी,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,ब्लाक प्रमुख मौसम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,रितु बहल,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,बजरंगी पाठक,आकाश वर्मा,रिंकल सिंह रघुवंशी,जावेद मलिक,डाक्टर विनोद कुमार,राम किशोर राजभर,राजेश चौहान आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने