जौनपुर। यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। सिकरारा स्थानीय पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में खबर चलाने वाले एक यूट्यूबर पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

बताया जाता है कि गत 20 जून को थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई थी।पीड़िता के भाई ने सिकरारा थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पिता के मोबाइल पर गांव के एक मनबढ़ युवक ने धमकी भरा मैसेज देते हुए बहन को बुलाया था। उसके बाद से उसकी बहन गायब हो गई। पीड़िता के भाई ने गांव के मनबढ़ युवक के विरुद्ध अपहरण नामजद तहरीर दी। आरोप है कि यूट्यूबर आजाद यादव ने यह खबर अपनी वेबसाइट पर चलाया। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि पीड़िता के भाई ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उक्त खबर चलने से समाज में उसकी बदनामी हो रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने