जौनपुर। दो लोगों पर मेड़बंदी का मेड़ जोतने वाले पर केस दर्ज
बदलापुर,जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में पैमाइश के बाद हुई मेड़बंदी का मेड़ व खेत जोतने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई में जुटी हुई है।
बताते चलें कि गांव के चन्दन पुत्र कल्लू प्रसाद ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाए हैं कि वह आराजी संख्या 255/0.996 का बैनामेदार है, न्यायालय की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व टीम व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11- जून 2023 को तहसील प्रसाशन द्वारा पैमाइश के बाद मेड़बंदी करवाकर कब्जा दिलवाया गया। परंतु विपक्षीगण द्वारा मेड़ को नष्ट कर उक्त खेत को जोत लिया गया, मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिए। वह जिसकी लिखित सूचना एसडीएम महोदय को दिया। जिसके संबंध में अस्थली जांच कर हल्का लेखपाल द्वारा दिया गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने हल्का लेखपाल की रिपोर्ट और पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर बिपक्षी यज्ञ प्रताप सिंह पुत्र अनुरूद्ध सिंह और शनी सिंह पुत्र यज्ञ प्रताप सिंह निवासी कस्तूरीपुर बदलापुर के खिलाफ धारा 434,504,506 के तहत केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know