पति, सास, जेठानी और देवर के विरुद्ध महिला उत्पीड़न, मारने पीटने धमकी देने और दहेज एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#बीकापुर_अयोध्या।
=============  दहेज की मांग पूरी होने पर 4 बच्चों की मां को ससुराल पक्ष द्वारा घर से निकाल दिया गया। 
      एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी पति, सास, जेठानी और देवर के विरुद्ध महिला उत्पीड़न मारने पीटने धमकी देने और दहेज एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। 
       कोतवाली क्षेत्र के गंडई निवासी मुकतरी बानो पत्नी शान मोहम्मद का आरोप है कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गंडई गांव निवासी शान मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विदाई किया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। और पति शान मोहम्मद, सास मेहरूल न्निसा, जेठानी किस्मतुल निशा, देवर फुरकान द्वारा उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। दहेज में लाख रुपए की नकदी और बाइक की मांग की जाने लगी। पति द्वारा शादी के कुछ दिन बाद विदेश जाने के लिए एक लाख रुपये की मांग किया गया। उनके पिता ने किसी तरह 1 लाख रुपए का इंतजाम करके पति को दिया तब विदेश गए। पति के विदेश चले जाने के बाद पति के इशारे पर सास, जेठानी, देवर द्वारा मोटरसाइकिल तथा चार लाख रुपये की मांग को लेकर उन्हें मारा पीटा जाने लगा। जबकि उनके तीन पुत्री और पुत्र भी है। बच्चों के भविष्य को लेकर वह शांत रहकर उत्पीड़न झेलती रही। विदेश में रह रहे उनके पति द्वारा बच्चों की परवरिश के उन्हें खर्चा देना भी बंद कर दिया गया। बच्चों के परवरिश और दवा उपचार के लिए वह मायके से पैसा मांग कर लाती रही है। अप्रैल महीने में विदेश से घर आए उनके पति ने बाइक और 4 लाख रुपए की मांग को लेकर परिवार वालों के साथ मिलकर उन्हें काफी मारा-पीटा और घर से निकाल दिया। 
      थाने में शिकायत करने के बाद ससुराल पक्ष के लोग सुलह समझौता करके फिर ससुराल ले गए। लेकिन इसी दौरान 25 जून को शाम करीब 4 बजे आरोपियों ने उनका सारा गहना, कपड़ा छीनकर पति सास देवर व जेठानी ने बुलेट मोटरसाइकिल व 4 लाख रुपए की मांग को लेकर घर से निकाल दिया और धमकी दिया कि दहेज नहीं दिलाई तो तुम्हें तलाक दे देंगे। बच्चों को लेकर किसी तरह वह मायके कुड़वार सुलतानपुर में रह रही है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने