के एम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम से मनाया विज्ञान दिवस!

28 फरवरी को मनाते हैं नेशनल साइंस डे 
उत्तर प्रदेश,
जनपद-महराजगंज
आनंदनगर में के एम एकेडमी के विज्ञान दिवस!

 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, यही वह दिवस है जब देश के महान वैज्ञानिक सी वी रमन 'रमन प्रभाव ' आविष्कार किया था जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया था!
 हर साल लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और समाज में इसके लिए जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस दिन देशभर में कई कार्यक्रमों आयोजन करती है, आज छात्र छात्राओं के द्वारा साइंस डे के उपलक्ष में तरह तरह के उपकरण बना करके छात्र-छात्राओं ने पेश किया, जिसको देखने के बाद यह एहसास हुआ कि वास्तव में छात्र छात्राओं के द्वारा आगे बढ़ने का हौसला वह जज्बा पैदा हो रही है 

के एम एकेडमी के 
प्रिंसिपल नें कहा कि

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का कारण
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को दरअसल आमजन के रोजमर्रा जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने के लिए मनाया जाता है। मानव कल्याण के लिए विज्ञान की सभी गतिविधियों, किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उद्देश्यों में शामिल हैं। साथ ही, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को विज्ञान के क्षेत्र में उभरते मुद्दों या प्रचलनों पर विमर्श करने व तकनीकी आधारित समाधान खोजने का प्रण लेने के लिए भी मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के माध्यम से भारतीय नागरिकों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने व प्रचारित करने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भी मनाया जाता है।


 

 विज्ञान के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि हमारे स्कूल के छात्र छात्राओं ने जो प्रदर्शनी किया है वह काबिले तारीफ है इसी तरह हर साल हम लोग 28 फरवरी को बड़े ही धूमधाम से विज्ञान दिवस मनाते हैं!
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में हर वर्ष आज (28 फरवरी) के दिन मनाया जाता है। देश के भौतिकी वैज्ञानिकों में से एक सीवी रमन द्वारा प्रचलित ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की पुष्टि 28 फरवरी 1928 के दिन ही दिन की गयी थी, जिसके दो साल बाद में यानि वर्ष 1930 में उन्हें इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार दिया गया था। इसी मद्देनजर भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) द्वारा 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने की सलाह दी गयी थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने