जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर सत्तर फिट ऊंचाई पर फहरेगा तिरंगा

स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा चौराहा,दस लाख निजी धन से विधायक करा रहे ब्यवस्था

खुटहन,जौनपुर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के नाम से विख्यात खुटहन चौराहे पर गणतंत्र के अवसर पर सत्तर मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसी के साथ हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट से चौराहा भी जगमग होना शुरू हो जाएगा। इस पर खर्च होने वाले दस लाख रूपये विधायक रमेश सिंह ने अपने निजी फंड से प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि इसमें विधायक निधि का एक रूपये भी नहीं लगाया जाएगा।

उक्त चौराहे के मध्य दशकों पूर्व नेता जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके परितः गोलाकार बाउंड्री वॉल भी बना था। जो दुर्घटना में टूट गया। प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। चौराहे के मध्य फैले मलवे से पूरी बाजार की रौनक घट गई थी। विधायक ने इसे देख चौराहे का सौन्दरीकरण, तिरंगा, हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट और नेता जी की दस फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने का फैसला किया। इसके लिए विधायक निधि से ब्यवस्था न हो पाने पर  उन्होंने दस लाख रूपये अपने निजी फंड से प्रदान किया। आरसीसी की दो फिट मोटाई का गोलाकार बाउंड्री वॉल बनकर तैयार हो गया है। मध्य में नेता जी की प्रतिमा भी लगा दी गई है। सत्तर फिट ऊंचा तिरंगा और स्ट्रीट लाइट का काम अंतिम रूप में है। रमेश सिंह ने बताया कि गणतंत्र के पावन पर्व पर तिरंगा फहराया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने