बरसठी। इस्कॉन संस्था के लोगो ने दी गीता की जानकारी

बरसठी,जौनपुर। चतुर्भुजपुर परियत गांव स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल पर गीता जयंती व तुलसी जयंती गुरुवार को मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि मुंबई से आए इस्कॉन संस्था से त्रिभुवन दास सखादास ने किया। 

उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता के बारे में लोगो को बताते हुए 51 लोगो को श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय ने लोगो को धन्यवाद दिया। इसके पूर्व संस्था के लोग बच्चो के साथ ढोल मजीरे के साथ हरिकीर्तन भी किया। सखादास ने कहा कि गीता से ही हमे ज्ञान मिलता है,बताया कि आज ही के दिन 5 हजार वर्ष वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को रणभूमि में गीता का उपदेश दिया था। जहां दोनो सेनाओं के बीच तलवार थी और समय निकालकर गीता कथा को सुना। आप लोग भी अपने जीवन काल मे कुछ समय निकालकर गीता का अध्ययन जरूर करें। इससे हमें ज्ञान मोक्ष मिलता है जिससे हमारा जीवन सार्थक होता है।संथा से विनोद सिंह राजन अनिता ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, डॉ रामचंद्र पांडेय,रमेश दुबे,भवनीश दुबे,अनुपम मौर्य, मनोज सिंह, विवेक शुक्ला,अंत मे आयोजक तालुकदार दुबे,ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने