उत्तर प्रदेश के राज्य घरेलू उत्पाद (राज्य आय) के वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ;फ1) (अप्रैल 22-जून 22) के अनुमान
(आधार वर्ष 2011-12)

लखनऊ: 29 नवम्बर, 2022

अपर निदेशक अर्थ एवं संख्या डा0 दिव्या सरीन मेहरोत्रा ने बताया कि अर्थ एवं संख्या प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के राज्य आय के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के सकल एवं निवल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुमान स्थिर (2011-12) एवं प्रचलित भावों पर तैयार कर जारी किये जा रहे हैं।
2. वर्ष 2022-23 के उक्त अनुमान स्थिर (2011-12) एवं प्रचलित भावों पर राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराई गई रीति विधायन का अनुसरण कर तथा दिनांक 31.08.2022 को जारी वर्ष 2022-23 के अखिल भारतीय प्रथम त्रैमास के ऑकड़ों एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराये गये लक्ष्य एवं उपलब्धि के अनन्तिम आंकड़ों का प्रयोग कर तैयार किये गये हैं।
3. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) तथा निवल राज्य घरेलू उत्पाद (एनएसडीपी) के वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के अनुमान के मुख्य बिन्दु निम्नवत्् हैं -
;1द्ध स्थिर (2011-12) भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद(जीएसडीपी) में वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के अनुमान में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष अनुमानित की गई है।
;2द्ध स्थिर (2011-12) भावों पर सकल राज्य घरेलू मूल्य वर्धन (जीएसवीए) में वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के अनुमान में प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक खण्डों की वृद्धि दर वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष क्रमशः  4.7 प्रतिशत, 16.5 प्रतिशत तथा 11.5 प्रतिशत  अनुमानित की गयी है।
;3द्ध स्थिर (2011-12) भावों पर निवल राज्य घरेलू उत्पाद (एनएसडीपी) में वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के अनुमान में वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष 11.4 प्रतिशत की वृद्धि दर अनुमानित की गई है।
उक्त अनुमानों का विस्तृत विवरण निम्नवत्् है:-
स्थिर भावों (2011-12) पर राज्य आय अनुमान
बाज़ार मूल्यों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद(जीएसडीपी)    
4.  स्थिर (2011-12) भावों पर वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1)(अप्रैल 22-जून 22) में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद ₹2,46,717 करोड़ अनुमानित किया गया है जो कि वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष 11.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
बुनियादी मूल्यों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन(जीएसवीए)
5. स्थिर (2011-12) भावों पर वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1)(अप्रैल 22-जून 22) में सकल राज्य मूल्यवर्धन ₹2,35,956 करोड़ अनुमानित किया गया है जो कि वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष 11.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1) (अप्रैल 22-जून 22) में प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक खण्डों का सकल राज्य मूल्यवर्धन क्रमशः ₹38,158 करोड़, ₹65,093 करोड़ तथा ₹1,32,705 करोड़ अनुमानित किया गया है जो कि वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष क्रमशः 4.7 प्रतिशत, 16.5 प्रतिशत तथा 11.5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
उद्योगवार विश्लेषण
कृषि एवं पशुपालन
6. प्रदेश के वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के सकल राज्य मूल्यवर्धन के अनुमान में कृषि उपखण्ड के अन्तर्गत 0.3 प्रतिशत की वृद्धि दर वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष अनुमानित हुई है।
7.   प्रदेश के 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के सकल राज्य मूल्यवर्धन के अनुमान में पशुपालन उपखण्ड के अन्तर्गत 3.3 प्रतिशत की वृद्धि दर वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष अनुमानित हुई है।
उद्योग
8.  प्रदेश के वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के सकल राज्य मूल्यवर्धन के अनुमान में विनिर्माण उपखण्ड के अन्तर्गत 15.9 प्रतिशत की वृद्धि दर वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष अनुमानित हुई है।
सेवा खण्ड
9.    प्रदेश के वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1)(अप्रैल 22-जून 22) के सकल राज्य मूल्यवर्धन में सेवा उपखण्ड के अर्न्तगत वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष 11.5 प्रतिशत की वृद्धि दर अनुमानित हुई है।

बाजार मूल्यों पर निवल राज्य घरेलू उत्पाद(एनएसडीपी)
10.   स्थिर (2011-12) भावों पर वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास ( फ1)(अप्रैल 22-जून 22) में प्रदेश का निवल राज्य घरेलू उत्पाद ₹2,07,936 करोड़ अनुमानित किया गया है जो कि वर्ष 2021-22 के तत्सम्बन्धी त्रैमास के सापेक्ष 11.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
प्रचलित भावों पर राज्य आय अनुमान
बाजार मूल्यों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद(जीएसडीपी)
11. वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) में सकल राज्य घरेलू उत्पाद ₹4,47,962 करोड़ अनुमानित किया गया है।
बुनियादी मूल्यों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन(जीएसवीए)
12. वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) में सकल राज्य मूल्यवर्धन ₹4,03,165 करोड़  अनुमानित किया गया है ।
13. वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) में प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक खण्डों का सकल राज्य मूल्यवर्धन क्रमशः ₹78,882 करोड़ ₹1,14,906 करोड़ तथा ₹2,09,377 करोड़ अनुमानित किया गया है।
बाजार मूल्यों पर निवल राज्य घरेलू उत्पाद(एनएसडीपी)
14. वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1)(अप्रैल 22-जून 22) में निवल राज्य घरेलू उत्पाद ₹3,84,937 करोड़ अनुमानित किया गया है ।  
      नये आधार वर्ष 2011-12 पर प्रदेश के वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास (फ1) (अप्रैल 22-जून 22) के सकल एवं निवल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुमान प्रचलित एवं स्थिर (2011-12) भावों पर, सारणीवत संलग्न हैं:-

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने