जौनपुर। जुलूस निकालकर मनाया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस 

हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराईयों को दूर किया 

जौनपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 1 किलोमीटर जुलूस निकालकर हजरत मोहम्मद साहब का मनाया जन्मदिवस मनाया गया।

विकास क्षेत्र करंजाकला के सिद्धिकपुर जामा मस्जिद से ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिमों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला,यह जुलूस मौलाना अब्दुल्लाह अहमद के नेतृत्व में निकाला गया। मौलाना अब्दुल्लाह अहमद ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब की याद में इस पर्व को जाना जाता है इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराईयों को दूर किया। महिलाओं को सम्मान दिलाया। महिलाओं को हक दिलाया।  इस्लाम धर्म नफरत दूर करने तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना रखने का संदेश देता है। नारे तकबीर अल्हा हुआ अकबर नारे के साथ यह जुलूस करंजाकला विकास क्षेत्र के सिद्धिकपुर,कोठवार बाजार,कांशीराम आवास होते हुए असरा सहीद बाबा मजार पर जाकर समाप्त हुआ,जुलूस मे 100 से अधिक लोगो ने भाग लिया। मुस्लिमों ने नात पढ़कर हजरत मोहम्मद साहब को याद किया तथा लोगों को मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर इकबाल अहमद,नईम अहमद, यासीन,कलीम,मोहम्मद सरफराज,मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद आकिब,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद दानिश,मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद कैफ,मोहम्मद,मोहम्मद अरमान,मोहम्मद नदीम,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने