सिकरारा। पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

जौनपुर,सिकरारा। समाधगंज बाजार के मां शेरावाली दुर्गा पूजा समिति के पंडाल पर सिकरारा थाना के थाना इंचार्ज  विवेक तिवारी का उनके सभी स्टाफ के साथ आगमन हुआ। 

थाना इंचार्ज  ने सर्वप्रथम माता रानी का दर्शन पूजन किया और उसके उपरान्त उन्होंने पंडाल पर उपस्थित भक्त जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रहरि जी ने उनका माल्यार्पण कर के स्वागत किया, युवा समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता सोनू ग्राम प्रधान जयप्रकाश गुप्ता कैलाश नाथ जायसवाल, जोखू हलवाई, राजेश जायसवाल,राजन सिंह,आशीष जायसवाल, राहुल अग्रहरि, रिंकू हलवाई,धीरज अग्रहरि आदि ने सभी पुलिस कर्मियों  को  माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम पहना कर के स्वागत किया। मछलीशहर मंडल के महामंत्री एवम सन राइज कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर राजन सिंह ने थाना इंचार्ज  को और सभी पदाधिकारियों को सनराइज सेवा समिति की तरह से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राकेश मिश्रा मंगला गुरु ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने