जौनपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था
        
जौनपुर। दिनांक 30.10.2022 को समय 14:00 से 19:00 बजे तक व दिनांक 31.10.2022 को प्रातः 4:00 से 8:00 तक डाला छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पुर्वक पहुचनें को लेकर नगर क्षेत्र के अंदर वाहनों का डायवर्जन, यातायात की सुगमता व पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु निम्न स्थानों से किया जाएगा।आमजन से अनुरोध है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को ना ले जाएं।

डायवर्जन स्थानः-

1-* पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
2- जेसीज से ओलांदगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
3- जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज  की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
4- अशोक टॉकीज तिराहा/ सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
5- चाहरसू तिराहे से शाहीपुर की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
6- ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

◆ पर्व के दृष्टिगत पार्किंगः-

छठ पर्व की सामग्री/ व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग  निम्नवत स्थानों पर होगी। 
1- नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे ।
2- अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे ।
3- चाहरसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने