खुटहन। छह सौ मीटर दौड़ में हर्षित प्रथम

खुटहन, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के द्वारा न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिलकिछा व रसूलपुर में आयोजित की गई। जिसमें डिहिया न्याय पंचायत में छह सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में हर्षित पाण्डेय प्रथम रहा। इसके अलावा खुटहन न्याय पंचायत में पिलकिछा के छात्र ने दौड़ में परचम लहराया। छात्रों के द्वारा कबड्डी,खो खो, लंबी कूद,ऊंची कूद, गोला फेंक में अपना कौशल‌ दिखलाया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेल का अभ्यास अवश्य कराया जाना चाहिए। इससे जहां शरीर बलिष्ठ होता है। वहीं मस्तिष्क में सीखने की क्षमता का भी विकास होता है। इस मौके पर राजकुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, मेवालाल यादव, अरविंद यादव, शशीकांत यादव, सुरेश, सुभाष चन्द्र, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। संकुल प्रभारी आलोक कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने