मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में 477.46 करोड़ रु0 लागत
की 233 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

स्व0 रविन्द्र किशोर शाही की 40वीं पुण्य तिथि
के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया
तथा प्रगतिशील किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उत्कृष्ट
कार्य करने वाले स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया

विकास परियोजनाएं जनपदवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन
लाएंगी तथा जनपद देवरिया के समग्र विकास में सहायक हांेगी

प्रधानमंत्री जी ने देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान की व्यवस्था
सदैव के लिए समाप्त करके ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’
की संकल्पना को साकार किया: मुख्यमंत्री

गांव, गरीब, महिला, किसान, नौजवान सहित समाज
के सभी वर्गांे तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंच रहा

देवरिया के मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया

राज्य में विगत 05 वर्षों में 35 नये राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए गए

प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ आगे बढ़ना होगा, कृषक
उत्पादन संगठन गठित करते हुए किसानों को प्रशिक्षित
करने के कार्यों में और गति लानी होगी

आवश्यकतानुसार सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस तथा नये
विश्वविद्यालय की स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाया जाए
 
डबल इंजन की सरकार किसानांे की आशाओं पर खरा
उतरने का कार्य कर रही तथा हर आपदा में उनके साथ खड़ी

बाढ़ से प्रभावित किसानों की क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा देने के निर्देश

 
लखनऊ: 18 अक्टूबर, 2022

   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद देवरिया में 477.46 करोड़ रुपये लागत की 233 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 90 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 143 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। उन्होंने जनपद के आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयीं विभिन्न विकास परियोजनाएं जनपदवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी तथा जनपद देवरिया के समग्र विकास में सहायक हांेगी।
मुख्यमंत्री जी ने स्व0 रविन्द्र किशोर शाही की 40वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0 शाही ने राष्ट्रवाद की अलख जगाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ऐसे महापुरुषों के जीवन आदर्शाें व सपनों को साकार करने के कार्य किए जा रहे हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। गांव, गरीब, महिला, किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गांे तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को सशक्त व सामर्थ्यवान बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया जा चुका है। प्रधानमंत्री जी ने देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान की व्यवस्था सदैव के लिए समाप्त करके ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार किया है। महापुरुषों के सपने पूरे हो रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहा है तथा अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने आस्था को सम्मान देने का कार्य किया है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण तथा वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के पुनरुद्धार का कार्य इसी श्रृंखला का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद देवरिया, देवरहा बाबा की तपोभूमि के रूप में जाना जाता है। देवरिया के मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया। जनपद कुशीनगर, गोण्डा तथा बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। जनपद महराजगंज में पी0पी0पी0 मोड में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर, बस्ती तथा बहराइच में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी जनपदों में एक-एक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो। उन्होंने कहा कि आजादी से वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। विगत 05 वर्षों में राज्य में 35 नये राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। आने वाले 02 से 03 वर्षों में ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की परिकल्पना साकार हो जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपजाऊ भूमि और पर्याप्त जल सहित अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। नवीन तकनीक व अच्छे बीज को अपनाकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते है। प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ आगे बढ़ना होगा। प्राकृतिक खेती गो आधारित खेती है। इसमें कम लागत व अधिक उत्पादन है। अतिवृष्टि/अनावृष्टि का प्राकृतिक खेती पर बहुत प्रभाव नहीं पड़ता है। विषमुक्त खेती होने के कारण मार्केट में इसका अच्छा दाम प्राप्त होता है। प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए आगे बढ़ने से आने वाले समय में दुनिया की मार्केट में भारत का खाद्यान्न छा जाएगा। परिणामस्वरूप हमारे अन्नदाता किसान सशक्त होंगे। कृषक उत्पादन संगठन गठित करते हुए किसानों को प्रशिक्षित करने के कार्यों में और गति लानी होगी। आवश्यकतानुसार सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस तथा नये विश्वविद्यालय की स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हर जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान तथा महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनपद देवरिया के पथरदेवा में डिग्री कॉलेज की मांग को पूरा किया जा चुका है। साइन्स कॉलेज की मांग को भी पूरा किया जायेगा। यहां आयोजित किसान प्रदर्शनी से किसानों में जागरूकता बढ़ेगी। पशुपालन एवं अन्य कृषिगत आयामांे को अपनाकर कृषक अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। डबल इंजन की सरकार किसानांे की आशाओं पर खरा उतरने का कार्य कर रही हैं तथा हर आपदा में उनके साथ खड़ी हैं। बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। बाढ़ से प्रभावित किसानों की क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा देने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने किसानों कोे स्वीकृति पत्र, टूलकिट, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी प्रदान की। उन्होंने प्रगतिशील किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए तथा 02 बच्चों का अन्नप्राशन कराया एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
--------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने