अयोध्या।
लखीमपुर में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दरिंदगी व निर्शन्स हत्या के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा चौक में शाम को 6 बजे श्रद्धाजलि सभा किया जाएगा।जिसमे शहर के वरिष्ठ प्रगतिशील लोग भी होंगे शामिल।

अयोध्या।
आज तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा के द्वारा तहसील सोहावल में आम जन समस्याओं को जा रहा सुना तथा प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के सम्बन्धित को निर्देशित किया जा रहा व जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जा रहा।

अयोध्या।
एसडीएम बीकापुर के खिलाफ हुई शिकायत। एसडीएम बीकापुर शासन की मंशा के अनुसार नहीं कर रहे हैं काम। पीड़ित असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय कराने के लिए लगातार तहसील का लगा रहा चक्कर। थक हार कर आज तहसील दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी के सामने हुआ पेश की शिकायत। बीकापुर तहसील के ढेमा वैश्य निवासी सोनू पुत्र संतराम ने की शिकायत।

अयोध्या।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन विजिलेंस के डीजी ने किया अयोध्या राम की पैड़ी उप सब स्टेशन का निरीक्षण। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे समाधान सप्ताह की जांची हकीकत। रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जानी हकीकत। उपभोक्ताओं को फोन करके जानी हकीकत। अयोध्या में अंडरग्राउंड केबल पर जताई संतुष्टि, कहा विद्युत चोरी की घटनाओं पर लगेगी अंकुश। सब स्टेशन के निरीक्षण के पहले हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में किया दर्शन पूजन। अयोध्या से बस्ती के लिए हुए रवाना।

अयोध्या।
खंभे में करंट उतरने से गौवंश की मौत। राम घाट स्थित काशीराम कॉलोनी के सामने प्लाट पर बिजली के खंभे में उतरा था करंट। इसी कैंपस में पीएससी का कैंप भी है लगा हुआ। संपूर्ण पीएसी कैंप के कैंपस में उतरा करंट। आनन-फानन में लोगों ने विद्युत विभाग को किया सूचित।विद्युत विभाग के लाइन काटने के बाद बंद हुआ विद्युत प्रवाह। बड़ा हादसा टला। हो सकती थी बड़ी दुर्घटना। अयोध्या कोतवाली के रायगंज चौकी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के सामने की घटना

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने