मछलीशहर। पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

जौनपुर,मछलीशहर। क्षेत्र में रविवार को जीवित्पुत्रिका का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने तालाब, पोखरे और मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन कर पुत्रों की दीर्घायु के लिए कामना की। महिलाएं घाटों पर एकत्रित होकर पारंपरिक तरीके (गोठ) से ईख के मंडप बनाकर उसमें फल फूल आदि सजाकर विधि पूर्वक पूजन अर्चन के बाद कथा का श्रवण किया। सुजगनगंज, बरईपार, सहित अन्य स्थानों पर जिउतिया पर्व पर सुबह से ही बाजार में रौनक छाई रही। 

फल फूल व पूजन सामग्री की खरीददारी में लोग सुबह से ही जुटे थे। इससे बाजार में आम दिनों की अपेक्षा चहल पहल अधिक देखने को मिली। शाम होते ही नगर के विभिन्न तालाबों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। तालाब के घाट पर व्रती महिलाओं ने विधि विधान से सूत्र रूप जिउतिया (दुर्गा) की आराधना कर पुत्र की दीर्घायु की मनोकामनाएं कीं। वहीं मछलीशहर क्षेत्र के ग्राम सभा घोरहा जमालपुर सोमनाथ मंदिर स्थित पोखरे पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह देव भी अपने परिवार सहित जीवित्पुत्रिका का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने