अयोध्या
सेवा पखवाड़े में भारतीय जनता पार्टी की नीति के अनुसार देवकाली वार्ड में चला स्वच्छता अभियान। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने चलाया स्वच्छता अभियान। अयोध्या महानगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं युवा नेता अभिषेक मिश्रा।

अयोध्या
लखोरी में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से लटका मिला युवक शिव विजय सिंह का शव। पुलिस ने पीएम के लिए भेजा। 1 सप्ताह पहले गांव के ही तालाब में मिला था बंटी नामक युवक का शव। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को दी थी तहरीर। उसी सप्ताह में इसी गांव के ही गौरव सिंह ने अवैध संबंधों के चलते अपने रिश्तेदार की कपासी पुल पर धारदार हथियार से कर दी थी हत्या। पुलिस ने गौरव को भेजा जेल।
लगातार घट रही घटनाओं से सुर्खियों में है सोहावल का लखोरी गांव।

अयोध्या
लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे बन रहे हैं जानलेवा। प्रतिदिन हो रही है दुर्घटना। लगातार हुई बारिश से टूट गया है राष्ट्रीय राजमार्ग। किसान नेता नकुल पांडे ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को हाईवे दुरुस्त करवाने के लिए किया ट्वीट।

अयोध्या
पुलिस मुड़भेड़ में 10000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार। जबरन धर्म परिवर्तन और लूट का आरोपी निसार उर्फ राजू पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल।पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली।देर रात माझा जमथरा क्षेत्र में हुई पुलिस से मुठभेड़। बदमाश निसार ने पुलिस पर किया फायर। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के लगी पैर में गोली। आरोपी के पास से अवैध असलहा  और जीवित कारतूस हुआ बरामद। देर रात माझा जमथरा क्षेत्र में हुई थी पुलिस के  मुठभेड़। क्षेत्राधिकारी अयोध्या के नेतृत्व में अयोध्या कोतवाली और थाना कैंट पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता।

अयोध्या।
अशोक सिंघल फाउंडेशन M2K के द्वारा अयोध्या धाम के कारसेवक पुरम में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक लगाया जाएगा निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर। पंजीकरण के लिए संस्थान में जारी किया संपर्क सूत्र जरूरतमंद लोग 9818199994 पर करे पंजीकरण। पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2022 , आधार कार्ड अनिवार्य। सहयोगी संस्थाएं, विश्व हिंदू परिषद M2K फाउंडेशन,दिल्ली 
महावीर विकलांग सहायता समिति , जयपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने