सूक्ष्म,लघु,मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश- श्याम सुंदर वर्मा

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 9838411360
अंबेडकरनगर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देकर छोटे व्यापारियों की आमदनी में इजाफा करने के लिए स्थानीय उत्पाद की खरीद पर जोर देते हुए लोगों से लोकल उत्पादों के खरीद का आवाहन किया है।
        जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन के साथ लोकल फार ओकल के तहत लगी स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच है कि छोटे और लोकल ब्रांड के भी स्थानीय स्तर पर बनाए जा रहे सामानों को उच्च स्तर पर नाम मिले और लोगों को सस्ते दर पर सामान खरीद का लाभ उनके निकट स्थानों में मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल विकास नीति को लागू करने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश बन चुका है।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री जी की नीति सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने वाला है। 


         प्रदर्शिनी के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए ओ डी ओ पी सेक्टर में 8875 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण वितरित किया है।25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी की सरकार आत्म निर्भर भारत पैकेज में 12.91 लाख इकाइयों को 42 हजार 700 करोड़ रूपए के ऋण उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 336 तहसीलों में 79 कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र वा 74 जिलों में प्रधान मंत्री कौशल विकास केंद्र क्रियाशील हैं।
       उपरोक्त अवसर पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,भाजपा जिला महामंत्री/ओकल फार लोकल के जिला संयोजक दिलीप पटेल देव,भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रफत एजाज,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय,पाण्डेय पंकज वर्मा,भूमि विकास बैंक अध्यक्ष राम बक्श सिंह,सचिन आजाद पाण्डेय,हितेंद्र सिंह,अशोक उपाध्याय,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,मीरा पाण्डेय,आदर्श चौधरी,आदित्य शुक्ल,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र,अरविंद सिंह डिंपू,अमरजीत मौर्य,राजेंद्र निषाद,महेंद्र प्रताप वर्मा,सुभाष वर्मा,अमित पाण्डेय,विशाल त्रिपाठी,सत्यम ओझा,जमा अब्बास, हिमांशु द्विवेदी,ऋषभ चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने