सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया सफाई अभियान

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 9838411360
 अम्बेडकरनगर। भाजपा द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठ मन्दिर और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई का अभियान जनपद में चलाया।जिसके अंतर्गत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनपद की 23 मंडलों के विभिन्न सार्वजनिक और धार्मिक स्थल पर सफाई कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान चलाया।
    
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने अकबरपुर नगर मण्डल के अर्धनारेश्वर मन्दिर जौहरडीह की साफ सफाई किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई अभियान के उपरान्त कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वच्छता मिशन को अंगीकार करते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित स्वच्छता अभियान चला कर भाजपा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की पद चिन्हों पर चलने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 75 जिले खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।9 लाख से अधिक घरेलू शौचालय बन चुके हैं।प्रदेश के 652नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं।नगरों में 62 हजार 818 सामुदायिक एवम 652 पिंक शौचालय (केवल महिलाओं/बालिकाओं के लिए)का निर्माण भाजपा सरकार करवा चुकी है।जौहरडीह के कार्यक्रम में महेंद्र गौड़,आशुतोष त्रिपाठी,अशोक कुमार,श्रवण कुमार आदि शामिल रहे।
     टांडा विधान सभा क्षेत्र की महा देवा घाट पर पूर्व जिलाध्यक्ष/ पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने मण्डल संयोजक राम धनी वर्मा के साथ वृहद स्तर पर सफाई अभियान चला कर घाट सहित शिव मंदिर की सफाई किया।पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सुभाष राय,अनीता कमल,जय राम विमल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ने सफाई किया।टांडा विधान सभा में रमेश चंद्र गुप्ता,मनोज मिश्र,रफत एजाज,राम सूरत मौर्य,विकास मोदनवाल,अनुराग जायसवाल,गौतम उपाध्याय,उतरेथु बाजार की डाक्टर अंबेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा की सफ़ाई किया।

   शिव बाबा में चेयर मैन सरिता गुप्ता,बेवाना मंडल की पचेठ माता की मंदिर में भाजपा जिला महा मंत्री बाबा राम शब्द यादव,दीपक निषाद,अकबरपुर की शिवाला घाट रसूलाबाद में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,अनिकेत अग्रहरि,रोडवेज की सफाई नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,नन्द कुमार तिवारी राना,उमा शंकर सिंह,प्रेम चंद वर्मा,बरवा नासिर पुर में गया प्रसाद वर्मा,जलालपुर में जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा,आलापुर विधान सभा में यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,दशरथ यादव,धर्मेश्वर मंदिर मे प्रहलाद वर्मा,पंकज प्रजापति,राजेश्वर  गौतम,अशोक उपाध्याय,अनन्त राम मिश्र,नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,शाश्वत मिश्र,विकास निषाद,अनुज सोनकर, कटेहरी में पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,राना रणधीर सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रिंकल सिंह रघुवंशी,जिला मंत्री दीपक तिवारी,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,शिव पूजन राजभर विनय पांडेय सहित सभी मण्डल अध्यक्ष/ प्रभारी सफाई अभियान में शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने