जौनपुर। भाजपा कार्यालय पर लोकसभा प्रवास योजना के संदर्भ में बैठक हुई
 
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में लोकसभा प्रवास योजना को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

उसके उपरान्त जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी एव विशिष्ट अतिथि कमलावती सिंह को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। लोकसभा प्रवास योजना के मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकसभा 2024 की तैयारी में कार्यकर्ता लग जाए क्यूंकि लोकसभा चुनाव 2024 अति महत्वपूर्ण है। इसमें मुख्य रूप से निर्वाचित सदस्यो से विशेष रूप से निवेदन किया कि आप लोग जनता के बीच मे जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्य को गिनाएं। मोर्चा के कार्यकर्ताओ से कहा कि आप लोग जनता के बीच मे जाकर सरकार द्वारा जो सुविधा मिल रही है जिनको उस सुविधा को मिलने में जो भी दिक्कत आ रही है उसको दूर करने की कार्य करें। पिछले लोक सभा चुनाव में जो हम हारे है उसको हमको किसी भी हालत में विपक्षी से उस सीट को जीतना है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली। यह शानदार और ऐतिहासिक विजय सभी के परिश्रम से मिली है। इस विजय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कई बड़े अंधविश्वास भी तोड़े हैं। तमाम मिथकों और षड्यंत्रों को धूल धूसरित करते हुए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाई है। उसी तरह लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार सभी मिथको को तोड़ते हुए भाजपा फिर से 2019 के इतिहास को दोहरायेगी। भाजपा सरकार देश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी इनके भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है, नए भारत का निर्माण प्रारंभ हो गया है। अब देश नए भारत की ओर अग्रसर है।

इसके पहले लोकसभा प्रवास के जिला संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की।

उसके उपरांत महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्व बैठक की जिसमे महिलाओ के समस्या को सुनी। सिकरारा ब्लॉक के पाण्डेयपुर गांव में अमृत सरोवर का दौरा कर और वहा पर श्रमदान की। उसके उपरान्त पाण्डेयपुर गांव के दलित बस्ती में भ्रमण किया और उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण करने की अधिकारियों को निर्देश दिया और मेवालाल के घर पर भोजन की। उसके उपरान्त ताहिरपुर गांव में बूथ अध्यक्ष कमलेश चौहान के अध्यक्षता में बूथ समिति की बैठक ली। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख, नगरपालिका चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, सभासद, सहकारी समिति सदस्य और निर्वाचित प्रतिनिधि सहित पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने