जौनपुर। सरकार के कार्य से प्रगति और सम्मान बढ़ा- सरोज

जौनपुर। भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। दूसरे सत्र में राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया गया जिसको जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पेश किया, भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जन प्रतिनिधियों ने अपने अथक प्रयास और परिश्रम से विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा अस्पतालों में इलाज में सुधार, दवाओं की उपलब्धता और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, नए पुलों का निर्माण, कुछ तहसीलों में फायर स्टेशन का निर्माण आदि विभिन्न विभागों में बहुत बड़े-बड़े काम हुए हैं। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पांच लाख तक की आयुष्मान योजना, फ्री राशन, देश के 12 करोड़ किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ, जन कल्याण के प्रति सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। कार्यसमिति को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह ने सम्बोधित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने