महिलाओं की दशा अभी सुधारने की आवश्यकता विभाग समन्वय बनाकर काम करें सकारात्मक होंगे परिणाम

गोंडा ग्रामीण क्षेत्रों में अभी महिलाओं की दशा सुधारने की आवश्यकता है। अगर सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें तो जल्द ही इसके परिणाम सकारात्मक नजर आएंगे। यह बात महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में उपस्थित महिलाओं ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए महिला आयोग की सदस्य ने कहा।


मुख्यालय से सटे विकासखंड के झंझरी ब्लाक के मीटिंग हाल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व निराश्रित महिला पेंशन की लाभार्थियों के साथ संवाद करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं, फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की दशा का सुधारने की अभी आवश्यकता है, जिसमें आप सभी के प्रयास से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें। साथ ही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करते रहें। कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधानों ने अपने गांव में कराये गये विशेष कार्यों की उपलब्धियों के बारे में सभी को बताया। इसके बाद उन्होने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में 5 शिकायतें प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चैधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह, जिला महिला चिकित्सालय की डा. सुषमा, वन स्टाप सेंटर की चौकी प्रभारी मंजू यादव, संरक्षण अधिकारी नेहा श्रीवास्तव, सीडीपीओ धर्मेन्द्र कुमार व अभिषेक दूबे, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जयप्रकाश यादव, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, जिला समन्वयक राजकुमार आर्य, दीपशिखा शुक्ला, चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा, पंकज राव, नीलम सरोज, स्वाती पांडेय, योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। *जिला कारागार में महिला बैरक का लिया जायजा* उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह ने जिला कारागार में स्थित महिला बैरक का निरीक्षण किया।
गोंडा रिपोर्ट_प्रशांत मिश्रा। 
9451037631

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने