बलरामपुर /ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा।
विदित हो कि बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के 15 सदस्य टीम ने ग्रेटर नोएडा में हो रहे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है।

जनपद बलरामपुर के खिलाड़ियों ने अच्छे मैच का प्रदर्शन करते हुए आज तक 4 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक तथा 5 कांस्य पदक पर कब्जा किया है।

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बलरामपुर के खाते में वर्षों बाद आई है सीनियर पुरुष वर्ग के फिन वेट कैटेगरी में बलरामपुर के वरिष्ठ खिलाड़ी जैनेंद्र प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। 

वहीं जूनियर बालिका वर्ग में सदफ अनवार अन्सारी ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया तथा बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड अपने नाम किया।

इसी प्रकार जूनियर बालक वर्ग में आदित्य हितकार ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में  स्वर्ण पदक,
मोहम्मद आकिब अंसारी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक,  श्रीराम यादव 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। 

वेदांश सक्सेना ने  सब जूनियर 38 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक,

आयुष  भाई पटेल ने  44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक,
41 किलोग्राम भार वर्ग में अशरफ अली साल रजत पदक तथा 38 किलोग्राम भार वर्ग में सम्यक राजकमल ने कांस्य पदक ।

इसी क्रम में अरहाम रहमान ने 21 किलोग्राम वेट कैटेगरी में फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया, 
आध्यात्म पाल ने 23 किलो में रजत पदक ,
मयंक कुमार ने  सब जूनियर  वर्ग में ही 25 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, 
27 किलोग्राम भार वर्ग में अथर्व त्यागी ने कांस्य पदक अर्जित किया।

बालिका सब जूनियर भार वर्ग में 29 किलोग्राम भार वर्ग में कास्मया पांडे ने रजत पदक तथा प्रज्वला सिंह राजवाड़ ने 22 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। 
बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी ,
चेयरमैन डॉ नितिन कुमार शर्मा ,
उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव आदि 
भारी उपलब्धि लेकर लौटने वाली बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं, बलरामपुर आगमन पर टीम का नगर के रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

भवदीय 
जियाउल हशमत 
चीफ कोच ताइक्वांडो बलरामपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने