जौनपुर:- मछलीशहर की नम्रता यादव ने जीता कांस्य
जौनपुर। मछलीशहर:- जनपद जौनपुर जिले के मछलीशहर की बेटी व ग्रेपलिंग कुश्ती की खिलाड़ी नम्रता यादव ने रूस में सेमीफाइनल तक सफर तय किया। हालाकि वह 53 किलो भार वर्ग में पोलैंड की खिलाड़ी से रोचक मुकाबले में हार गई, लेकिन कांस्य पदक जीतकर लोगों का दिल जीत लिया। नम्रता यादव द्वारा जिले का मान बढ़ाने पर बधाई दी। नम्रता के कोच मनोज यादव ने फोन पर इसकी जानकारी दी। नम्रता के सामने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए धन भाव का संकट था, कई प्रिंट मीडिया ने इस खबर को प्रकाशित किया। जिससे अगले ही दिन नम्रता यादव की आर्थिक मदद के लिए कई लोग सामने आ गए और नम्रता प्रतियोगिता में शामिल हो सकी। कोच व सराय युसूफ निवासी मनोज यादव बताते हैं नम्रता यादव मूल रूप से खुटहन ब्लॉक के तीयरा गांव की निवासी है उनके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। साढ़े साल की उम्र से ही वह मां संग ननिहाल मछलीशहर के बरईपार स्थित नेवढया गांव आ गई। पढ़ाई में मेधावी नम्रता एमए कर रही है। साल 2017 में स्नातक करने के दौरान वह ग्रेपलिंग कुश्ती सीखने लगी। उसने पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से लगातार चार बार स्वर्ण पदक जीते। प्रदेश टीम की ओर से अक्टूबर 2021 में नई दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में उसने कई राज्यों के खिलाड़ी को चित कर स्वर्ण पदक जीता।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने