जौनपुर। निःस्वार्थ भाव से गरीबों मजलूमो की सेवा करती थी किरन: सुरेन्द्र सिंघानियां
जौनपुर। कोरोनाकाल में जरूरतमंदो की निःस्वार्थ सेवा करने के लिए भाजपा की जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव को भाजपा ने आज सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिघानियां ने नगर के मियांपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मेडल को उनके चित्र पर अर्पित किया। इस दरम्यान उनके पति राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, पुत्र शिवम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव की आंखे नम हो गई। चित्र पर मेडल अर्पित करने के बाद श्री सिंघानियां ने कहा कि किरन श्रीवास्तव पार्टी की सच्ची सिपाही थीं, साथ में वे निःस्वार्थ भाव से गरीबोे मजलूमो की सेवा करती थीं। उनके द्वारा किया गया कार्य हम लोगो को हमेशा प्रेरेणा देता रहेगा। कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव अपने हाथों से खाना बनाकर जरूरतमंदो में वितरित की थीं। इस पुनीत कार्य में उनके पति व दोनो बेटे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था। पार्टी प्रति निष्ठा और ईमानदारी से की समाज सेवा को  देखते हुए भाजपा  संगठन ने किरन श्रीवास्तव को सम्मानित करने का फैसला किया था। निःस्वार्थ सेवाभाव से लोगो की सेवा करने वाली किरन श्रीवास्तव का 31 दिसम्बर 2021 की रात बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद संगठन सम्मान समारोह नही कर पाया, सोमवार को यह सम्मान सगंठन की तरफ से बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां उनके आवास पर पहुंचकर किरन श्रीवास्तव के चित्र पर अर्पित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने