श्रीदत्तगंज। अधिवक्ता संघ उतरौला के नये पदाधिकारियों का चुनाव 31 म ई को होगा और उसकी मतगणना उसी दिन सायं तीन बजे से होगी। मतगणना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। 
इसकी जानकारी अधिवक्ता संघ उतरौला के एल्डर कमेटी अध्यक्ष शिव रतन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ उतरौला के नये पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।  अधिवक्ता संघ उतरौला के चुनाव को शान्त पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए शम्भू लाल गुप्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिवक्ता संघ उतरौला के मतदाता सूची का प्रकाशन 21 म ई को होगा। उसके बाद 23 व 24 म ई को नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला होगा। उसके बाद 25 म ई को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी होगी। उसके बाद पदाधिकारियों के चुनाव के लिए चुनाव लड रहे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। अधिवक्ता संघ उतरौला के पदाधिकारियों के लिए मतदान 31 मई को  दो बजे दोपहर तक होगा। 
मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में विजई पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उसी दिन शाम को किया जाएगा।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने