उतरौला(बलरामपुर)
बलरामपुर//एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष ज़ैद निजामुद्दीन खान ने रविवार शाम उतरौला के बरदही बाजार में डॉ फैयाज के आवास पर एक मीटिंग आयोजित की इस दौरान जिलाध्यक्ष ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर शाइस्ता ज़बी को पुनः महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
 डॉक्टर शाइस्ता ज़बी व उनके पति डॉ फैयाज हाशमी ने जिला अध्यक्ष ज़ैद निजामुद्दीन खान को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ज़ैद निजामुद्दीन खान ने डॉक्टर शाइस्ता जबी को पुनः महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा। डॉ शाइस्ता ज़बी को दोबारा ए आई एम आई एम का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष को बधाई दी। 
जिलाध्यक्ष ज़ैद निजामुद्दीन खान ने कहा कि डॉ शाइस्ता ज़बी को दुबारा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इन्होंने हमेशा पार्टी के लिए जिम्मेदारी से काम किया है। और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। 
समय समय पर महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का भी मार्गदर्शन करती रहतीं हैं। 
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ शाइस्ता ज़बी ने कहां की पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे दोबारा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसके लिए मैं जिला अध्यक्ष ज़ैद निजामुद्दीन खान व पार्टी का शुक्रिया अदा करती हूं। और विश्वास दिलाती हूं कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करूंगी।
इस दौरान पीर मोहम्मद शाह, गुड़िया वर्मा, साबीरा बेगम, चिंकी, नाजमा, कलीमुन निशा, जान मोहम्मद, एजाज अहमद, शमशाद अली, नूर अली, नेबुल समेत अनेक लोगों ने महिला मोर्चा की पुनः जिला अध्यक्ष चुनी गई डॉक्टर शाइस्ता ज़बी को बधाई दी।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने